कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी : संजय सेठ

रांची : रांची के सांसद संजय सेठ ने रविवार को कांके विधानसभा के अंतर्गत ठाकुर गांव में पदयात्रा कर भाजपा उम्मीदवार समरी लाल के पक्ष में लोगों से मतदान की अपील की। सेठ ने लोगों से कहा कि जनता को सावधान रहने की आवश्यकता है। अभी बहुत सारे बहुरूपिया आएंगे और तरह-तरह के प्रलोभन देंगे। 

हमें ऐसे लोगों से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि एक कांग्रेस, झामुमो और राजद रूपी बहरूपिया भी घूम रहा है, जिसने मधु कोड़ा के साथ मिलकर सरकार बनाई और सभी ने मिलकर 4000 करोड़ का घोटाला किया। उस समय के मुख्यमंत्री सहित चार मंत्री जेल गए लेकिन हमारे पांच साल के शासन में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। आज कांके विधानसभा के हर एक गांव में  बिजली पहुंचाई।

पांच साल पूर्व झारखंड में मात्र 32 सबस्टेशन हुआ करते थे आज 132 सब स्टेशनों का निर्माण किया गया है। गांव के सभी जर्जर तार सहित कई नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रहा है। कांग्रेस 70 साल में गांवों तक बिजली नहीं पहुंचा पाई जो हमने इन पांच सालों में किया है। 

This post has already been read 5057 times!

Sharing this

Related posts