रांची महानगर कांग्रेस की बैठक में सुबोधकांत के जीत की बनाई गई रणनीति

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की जीत सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को रांची महानगर कांग्रेस की बैठक हटिया प्रखंड में हुई। जिसमें रांची महानगर कांग्रेस के हटिया प्रखंड में वार्ड 50 के 22 में से 18 बूथों पर जीत की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने की। उल्लेखनीय है कि वार्ड 50 में 22 बूथ है। इनमें लिटिल स्कूल रेलवे, आरपीएफ बैरेक , कल्याणपुर स्कूल शामिल है। बैठक में बूथ संख्या 476, 477, 478, 479, 480, 466, 467, 468, 469, 472, 473, 474, 475, 483, 484, 481, 485 की मीटिंग बूथ प्रभारी एवं बूथ सदस्यों कर साथ हुई। बैठक में रांची महानाहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रण विजय सिंह ने सभी को बूथ की जानकारी दी एवं किस तरह अपने अपने बूथ पर मजबूती करना और कांग्रेस के उम्मीदवार सुबोधकांत सहाय को जीत दिलाने की बातों को बताया। बैठक में विशाल पांडेय, आकाश रजवार, सोमनाथ बाउरी, सूलेंडर शर्मा, आदित्य, आकाश, राकेश बेहरा,पंकज, शिव, विनोद यादव, दीपक ठाकुर, राकेश,अभिषेक आदि सभी बूथ सदस्य मौजूद थे।

This post has already been read 8127 times!

Sharing this

Related posts