रक्षाबंधन 2021,रक्षाबंधन पर शुभ योगों का संयोग है,इस मुहूर्त में बांधे राखी

Religious : रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है, और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा प्रातः छह बजकर 16 मिनट तक है, इसके बाद पूरे दिनभर शुभ मुहूर्त रहने वाला है। बताते हैं कि भद्रा में रक्षा बंधन से अनिष्ठ होता है। इस दौरान कुंभ राशि में गुरु की चाल वक्री रहेगी और इसके अलावा चंद्रमा भी मौजूद रहेगा।रक्षाबंधन 2021-शुभ मुहूर्त
राखी बांधने का मुहूर्त : 06:14:56 से 17:33:39 तक

और पढ़ें : कंगना रनौत पर लव जिहाद का आरोप : “ये तो लव जिहाद है दीदी, आपसे ये उम्मीद नहीं थी

अवधि : 11 घंटे 18 मिनट

रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त : 13:41:57 से 16:18:03 तक

रक्षाबंधन पर शुभ योगों का संयोग
गुरु और चंद्रमा की उपस्थिति के चलते रक्षा बंधन पर गजकेसरी योग बनने जा रहा है साथ ही इस दिन शोभन, अमृत योग भी हैं। पूर्णिमा तिथि शाम पांच बजकर 31 मिनट तक रहेगी। शोभन योग प्रातः 10.38 बजे तक रहेगा, अमृत योग सुबह 5.45 से शाम 5.32 तक रहेगा। जो की इस राखी के पर्व को और भी शुभ फल दायी बनाये रखेगा ।

इसे भी देखें : जंगली हांथीयों के झुंड ने पनेनाथ महतो को कुचला. जाने क्या है पूरा मामला

गजकेसरी योग का महत्व: इस दिन विशेष कर गजकेसरी योग के होने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। गज केसरी योग से राजसी सुख और समाज में मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है और इस योग में किया गया कोई भी शुभ कार्य शुभ फल को प्राप्त कराता है।

कब बनता है गजकेसरी योग? कुंडली में जब चंद्रमा और गुरु बीच में एक दूसरे की तरफ दृष्टि कर बैठे हों तो गज केसरी योग बनता है।

इन दो राशि वालों को मिलेगा विशेष शुभ फल

मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, धैर्यशीलता में बढ़ोत्तरी भी रहेगी। हालांकि नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। बहन का सहयोग भी प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि में गुरु और चद्र्मा की युति होने से आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा व भाई बहनों का आपस में अच्छा संयोग बना रहेगा। धार्मिक जगहों पर भी आज के दिन आप घूमने जा सकते हैं जो आपके लिए अच्छा फलदायी साबित होगा।

This post has already been read 20260 times!

Sharing this

Related posts