बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आदित्यपुर- गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र फेज – 4 स्थित सिंहभूम टेक्नो कास्ट प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने राकेश्वर व शैलेश के नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए यूनियन का गठन किया, यूनियन का नाम सिंहभूम टेक्नो कास्ट इम्प्लाइज यूनियन रखा गया, तत्पश्चात यूनियन के नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को अध्यक्ष, यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडे को महासचिव , इंटक के प्रदेश संयुक्त महासचिव विनोद राय को उपाध्यक्ष एवं इंटक की प्रदेश संगठन सचिव शिखा चौधरी को सचिव चुन लिया गया। यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने सिंहभूम टेक्नो कास्ट के कर्मचारियों को धन्यवाद करते हुए कहा कि वह कल प्रबंधन को चिट्ठी भेज कर नये यूनियन के साथ बैठक करने को बोलेंगे। यूनियन महासचिव शैलेश पांडे ने कर्मचारियों से प्रबंधन के साथ सामंजस्य स्थापित कर मजदूर एवं उधोग हित में काम करने की बात कही। कर्मचारियों ने खुशी का इजहार करते हुए राकेश्वर, शैलेश सहित अन्य यूनियन पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया । सिंहभूम टेक्नो कास्ट में 70 स्थायी कर्मचारी एवं अस्थायी व ठेका श्रमिक मिलाकर 150 कर्मचारी कार्यरत हैं, यह नई यूनियन स्थायी, अस्थायी एवं ठेका श्रमिकों सभी के लिए काम करेगी। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद राय ने किया।नई यूनियन में 8 पदाधिकारी एवं 11 कमिटी मेम्बर है। आज के इस यूनियन गठन कार्यक्रम में सिंहभूम टेक्नो कास्ट के तमाम कर्मचारी उपस्थित थे।
यूनियन की कार्यकारिणी की सूची निम्न प्रकार से है
- अध्यक्ष – राकेश्वर पांडे
- उपाध्यक्ष – विनोद कुमार राय
- उपाध्यक्ष – संजय मंडल
- महासचिव – शैलेश पांडे
- सचिव – शिखा चौधरी
- सहायक सचिव – गुनाधर पाल
- सहायक सचिव – सुजल सिंह मोदक
- कोषाध्यक्ष – मनमोहन मांझी
- कमेटी मेंबर – सुरेश महतो
- कमेटी मेंबर – आनंद सहदेव
- कमेटी मेंबर- रोहित महतो
- कमेटी मेंबर – सुरेश मुर्मू
- कमेटी मेंबर – हीरा लाल बर्मन
- कमेटी मेंबर – सुखदेव महतो
- कमेटी मेंबर – घनश्याम नायक
- कमेटी मेंबर – नागेंद्र कुम्भकार
- कमेटी मेंबर – सोमवारी दास
- कमेटी मेंबर – जलेश्वरी सरदार
- कमेटी मेंबर – रघुनाथ प्रधान
This post has already been read 2494 times!