प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 73वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जन्मदिन की बधाई देने सोनिया के घर पहुंचे। प्रधानमंत्री  मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोनिया गांधी को बधाई दी। पार्टी ने संदेश में कहा, सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं। उस शख्स को जन्मदिन की मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है।
सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसम्बर, 1946 को इटली के ‘लुसियाना’ में हुआ था। 1968 में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी की थी। 

This post has already been read 6850 times!

Sharing this

Related posts