नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में महात्मा गांधी की परपोती प्रोफेसर उमा धुपालिया मस्थरी और उनके पति प्रोफेसर राजेन्द मस्थरी से मिले और उन्हें हिंद स्वराज का एक प्रति प्रदान की। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में गांधी जी के परिवार को शुभकामनाएं दी। ‘हिन्द स्वराज’ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वर्ष 1907 में छपी पुस्तक है, जिसे आधुनिक भारत का पहला घोषणापत्र भी माना जाता है। राष्ट्रपति क्रोशिया, बोलीविया और चिली, तीन देशों की यात्रा के बाद स्वदेश वापसी से पहले केपटाउन में हैं। राष्ट्रपति ने केपटाउन में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारतीय और दक्षिण अफ्रीका के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
This post has already been read 5931 times!