PickUp Van पलटा, सात की मौत, एक दर्जन घायल
दुर्घटना में महिला मजदूर समेत सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। (PickUp Van) पिकअप वैन में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे।

सरायकेला। सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वैन (PickUp Van) पलटने से सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। मामले की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने में जुट गई है।
घटना राजनगर- चाईबासा मार्ग पर स्थित खैरबनी गांव के समीप घटी। बताया जाता है कि पिकअप वैन पर चाईबासा की ओर से मजदूरों को लाया जा जा रहा था, जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में महिला मजदूर समेत सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप वैन (PickUp Van) में करीब 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। घायलों में आठ मजदूरों की स्थिति गंभीर है। सभी को इलाज के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल राजनगर थाना पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…