संस्कृति के बगैर हमारा अस्तित्व कुछ भी नहीं: बाउरी

बोकारो। बोकारो के चंदनकियारी स्थित बारपोखर गांव में भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से करम जावा पर्व सह सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को करम जावा पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा, आज यहां तीन पीढ़ी की बहनें इस पर्व को मनाने पहुंची हैं। यहां माताएं भी हैं। उनकी बेटी भी हैं और बेटी की बेटी भी है। उन्होंने कहा कि यही हमारी संस्कृति है, जो हमें विश्व में श्रेष्ठ बनाती है। मंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो हमे संस्कृति, भाषा और कला विरासत में दी है उसे आने वाली पीढ़ी को देना हमारा कर्तव्य और दायित्व है। आज देश कितना भी आधुनिक हो जाये, लेकिन संस्कृति के बगैर हमारा अस्तित्व कुछ भी नहीं है। इस मौके पर मुखिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

This post has already been read 9391 times!

Sharing this

Related posts