भाजपा में आने की एक ही शर्त्त- माँ भारती की सेवा : सुनील सिंह

राँची / हरमू : भाजपा में आने की एक ही शर्त्त है और वो है माँ भारती की सेवा। उक्त बात प्रदेश महामंत्री एवं चतरा के सांसद श्री सुनील सिंह ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही। इस मिलन समारोह में पूर्व सांसद मनोज भुइयाँ, पूर्व मंत्री देव कुमार धान, राजद के पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार, रविन्द्र नाथ गंझू, अनामिका जूही, प्रियंका पाल आदि ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज प्रदेश कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करने वालों का हुजूम उमड़ा।
सांसद सुनील सिंह ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसके हर कार्यक्रम में भारत माता की जय बोली जाती है और इस जयकार के द्वारा हम अपने 130 करोड़ देशवासियों को नमन करते हैं इसीलिए भाजपा आज सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी एवं सबकी खास बन चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि 1951 में जनसंघ के समय से हम धारा 370 हटाने को लेकर संकल्पित थे और जैसे ही हमारी सरकार आयी हमने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। उन्होंने परिवारवाद का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि भाजपा का एक छोटा कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री बन सकता है और यही भाजपा परिवार की खूबसूरती है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आदित्य साहू ने कहा कि जैसे मेला में शामिल होने के लिए पूरे गाँव से लोग आते हैं ठीक वैसे ही भाजपा में शामिल होने के लिए लगातार पूरे प्रदेश से भारी संख्या में लोग आ रहे हैं और इसका मुख्य कारण सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं एवं उन योजनाओं का पूरा पैसा डी बी टी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा आज हर वर्ग-समाज के लिये कल्याणकारी योजनाएं बना रही हैं चाहे वो किसान, मजदूर हों या छोटे व्यापारी और यही है हमारा सबका साथ सबका विकास का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री श्री दीपक प्रकाश ने सभी नए सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा आज प्रदेश एवं देश दोनों जगह सबसे बड़ी पार्टी एवं सबसे लोकप्रिय पार्टी बन चुकी है, भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके एक हाथ में विकास और दूसरे हाथ में शांति का संदेश पल्लवित होता है और ह्रदय में राष्ट्रवाद की लौ जल रही है। इसीलिए भाजपा विकास के सवाल पर कभी समझौता नही करती।

जनसभा को संबोधित करते हुए कोडरमा की लोकप्रिय सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी सभी सदस्यता ग्रहण करने वाले को बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा और मोदी जी के अलावा देश के सामने कोई विकल्प नही है इसीलिए भगवामय भारत के लिए 2019 लोकसभा ऐतिहासिक रहा और साथ ही साथ ऐतिहासिक रहा 5 अगस्त के वो दिन जब धारा 370 को खत्म करके सही मायने में स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गयी।

मौके पर भाजपा की सदस्यता लेनेवाले पूर्व सांसद मनोज भुइयाँ ने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेकर गर्व महसूस कर रहा हूँ और जिस तरह आदरणीय मोदी जी एवं झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रघुवर दास जी ने दलित समाज के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनाई उससे प्रभावित होकर आज मैं भी इस गौरव यात्रा का हिस्सा बनने आया हूँ।
सदस्यता ग्रहण किये पूर्व मंत्री देव कुमार धान ने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार ने न सिर्फ आदिवासियों के लिए कई लोककल्याणकारी योजनाएं बनाई बल्कि उन्हें धरातल पर भी उतार के दिखाया।
सदस्यता ग्रहण करने आये राजद के पूर्व प्रवक्ता मनोज कुमार ने कहा कि मैं 1992 से राजद में हूं पर आज राष्ट्रहित में राजद छोड़कर देश में त्वरित गति से बढ़ रही इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने औय हूं। जबकि जेएमएम के युवा नेता रविन्द्र नाथ गंझू ने कहा कि जेएमएम एवं तमाम विपक्षी दलों के पास आज विकास का कोई ब्लूप्रिंट नही है इसीलिए आज मैं सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी भाजपा का हिस्सा बनने आया हूं।
मिलन समारोह का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार गुड्डू एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।
मौके पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम,जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाण्डे, अमित शाहदेव के साथ उमेश रंजन साहू एवं मनोज साहू मौजूद थे।
मौके पर विश्राम उरांव, सीमा उरांव, बुधवा उरांव, महतो भगत, बैद्यनाथ उरांव, शंकर उरांव, अनिल साहू, रामदेव भगत, राहुल कुमार, किशोर साहू,प्रयाग पाठक, संदीप मुंडा, महेंद्र प्रजापति, छोटन उरांव, सन्नी पासवान, मंजय प्रकाश, अमित तिर्की, विक्की पासवान,सूरज सिंह, निर्भय यादव, गौरव दास, रोहित महतो, संजीव कुमार, अक्षय कुमार, धीरज कुमार, अमित महतो, सुरेंद्र पासवान, संजय सिंह, अशोक तिवारी, चंद्रकांत उपाध्याय, जैनेन्द्र यादव, समशेर आलम, शम्भु यादव, राजेंद्र यादव सहित हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

This post has already been read 6243 times!

Sharing this

Related posts