नीरज हत्याकांड के गवाह निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर जानलेवा हमला

धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के गवाह और डिप्टी मेयर प्रतिनिधि निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला हुआ है। निखिलेश सिंह ने इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस शिकायत के मुताबिक हमलावर भालगढ़ा दो नंबर निवासी टीपू वर्मा पिछले चार दिनों से उसके आवास के आसपास देखा जा रहा था। शुक्रवार अहले सुबह जब निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू अकेले अपने घर के बाहर बैठा था, तभी टीपू वर्मा ने आकर कहा कि तुमने संजीव सिंह के खिलाफ गवाही दी। इतना कहने के बाद उसने गुड्डू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गुड्डू की गर्दन, पेट व दोनों हाथों पर चोटें आयी हैं। हमला होते ही गुड्डू ने शोर मचाया। इसके बाद हमलावर टीपू वहां से भाग गया। गुड्डू पर हमला करने के बाद आरोपित टीपू वर्मा फरार हो गया है। गुड्डू की लिखित शिकायत पर झरिया पुलिस ने आरोपित के पिता जगरनाथ प्रसाद वर्मा को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के अनुसार विगत 11 नवंबर 2018 को हमलावर टीपू वर्मा के घर पर गोलीबारी की गयी थी। उसके साथ मारपीट भी की गयी थी। इस मामले में जगरनाथ प्रसाद वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने निखिलेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व अन्य पर गोलीबारी करने और हमला करने का आरोप लगाया था।

This post has already been read 7289 times!

Sharing this

Related posts