हजारीबाग। हज़ारीबाग से नवनिर्वाचित सांसद जयंत सिन्हा ने रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात कर जीत की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। जयंत सिन्हा ने कहा कि हजारीबाग, झारखण्ड और देश में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में जीत दर्ज कर इतिहास रचा है। डबल इंजन की सरकार अब विकास की पटरी पर और गति से दौड़ेगी। उन्होंने भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को शुभकामनाओं के लिये आभार दिया। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन और अथक प्रयासों ने झारखंड में संगठन को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के मन में बस एक ही नाम है – ‘मोदी-मोदी’।
This post has already been read 7600 times!