झारखंड में एनडीए 14 सीटों पर करेगी क्लीन स्वीप

रांची । झारखंड में एनडीए विकास और राष्ट्रीय स्वाभिमान के मुद्दे पर सभी 14 सीटों पर क्लीन स्वीप करने जा रही है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एनडीए के घटक दलों के प्रवक्ताओं ने प्रेस से कही।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, आजसू के प्रदेश प्रवक्ता हसन अंसारी, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी ने बात की। प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में NDA के सभी घटक दल एकजुट होकर अभियान चला रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम भी दिख रहा है। सभी 14 सीटों पर एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ आगे है।

प्रवक्ताओं ने कहा की जमीनी स्तर पर भी एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय है। एक लंबे इंतजार के बाद देश को नरेंद्र मोदी के रूप में युगपुरुष प्रधानमंत्री मिला है। मोदी जी पर विपक्ष अब तक 50 तरह की गालियां दे चुका है। जनता इन गालियों का जवाब बैलट से देगी। प्रवक्ताओं ने कहा की कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी मूलवासी विरोधी है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि CNT की धारा 21 और एसपीटी की धारा 13 में संशोधन का प्रस्ताव कर कृषि भूमि को गैर कृषि उपयोग के लिए गैर कृषि लगान लेने के प्रस्ताव को सर्वप्रथम झामुमो के मंत्री मथुरा प्रसाद महतो ने 2 मई 2011 को अनुमोदन दिया था। इसलिए झारखंड मुक्ति मोर्चा को सीएनटी एसपीटी पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हेमन्त सोरेन ने स्थानीय नीति को परिभाषित करने के मुद्दे पर अर्जुन मुंडा से समर्थन वापस लिया था। लेकिन 14 महीने की सरकार में उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे लाखों युवा उस काल में सरकारी नौकरियों से वंचित रह गए।

NDA के प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड सहित पूरे देश में विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जबरदस्त समर्थन की लहर है। झारखंड की जनता समझ भी गई है कि विपक्ष आदिवासी मूलवासी को वोट की राजनीति के लिए प्रयोग करते हैं। लेकिन केंद्र और राज्य सरकारों ने आदिवासियों मूलवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।इस चुनाव में महागठबंध्न का सफाया हो जाएगा और NDA का गठबंधन सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेगा।

This post has already been read 6290 times!

Sharing this

Related posts