नरेश बंसल उत्तराखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने नरेश बंसल को उत्तराखंड इकाई का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को उत्तराखंड प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बंसल के नाम अपनी सहमति जताई।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी बयान में उत्तराखंड में सांगठनिक नियुक्ति की घोषणा करते हुए पार्टी ने बताया कि बंसल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। साथ ही शाह ने धन सिंह रावत को प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष अजय भट्ट को भाजपा नेतृत्व ने राज्य की नैनीताल सीट से उम्मीदवार बनाया है। भट्ट ने इस सीट से नामांकन कर दिया है उनका मुकाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से है। ऐसे में राज्य में पार्टी की गतिविधियों और चुनाव अभियान के प्रबंधन के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने बंसल और रावत को दायित्व सौंपा है।

This post has already been read 7137 times!

Sharing this

Related posts