एमएस धोनी की शानदार कारों का कलेक्शन और घोड़ा का साक्षी ने इंस्टाग्राम में वीडियो पोस्ट किया, सभी कार देखने लायक.

हम सब जानते है की भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स और कारों के कितना सोकिन हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। उनके पास दुनियाभर की एक से एक गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। धोनी अक्सर अपनी गाड़ियों की सवारी कर फैन्स को इनकी झलक भी दिखाते रहते हैं। उनके पास इतनी सारी कारें हैं कि उनके फार्महाउस पर कारों का एक शो-रूम सा बना हुआ है। धोनी के फैन्स भी अपने फेवरेट क्रिकेटर की कारों का कलेक्शन देखने को बेताब रहते हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम में कारों का कलेक्शन के साथ अपने शेटलैंड पोनी नस्‍ल का घोड़ा का वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी की शानदार कारों का कलेक्शन नजर आ रहा है।

इसे भी देखे : थाना प्रभारी ने बच्चों को पढ़ाया पाठ, दिया ज्ञान

साक्षी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सबसे पहले स्‍कॉटलैंड से मंगाए गए शेटलैंड पोनी नस्‍ल का घोड़ा नजर आ रहा है। इसमें घोड़ा धोनी की कारों के गैराज के सामने लगी घास को खाता नजर आ रहा है। इसके बाद वीडियो में धोनी की बेहद खूबसूरत कारें नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी के पास कई लग्जरी कारें हैं, जिसमें एक पोर्शे 911 है। एक अनुमान के मुताबिक, इस सुपरकार की कीमत लगभग 2.50 करोड़ रुपए है और यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा धोनी के पास पोंटिएक फायरबर्ड ट्रांस एम नाम की कार भी है। यह कार काफी खास है, क्योंकि धोनी ने इसे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास वाले दिन खुद को गिफ्ट किया था। इस शानदार कार की कीमत लगभग 68 लाख के करीब है।

अन्य गाडियों की बात करें तो धोनी के पास फरारी 599 GTO कार भी है। यह कार पावरफुल V12 इंजन के साथ आती है। इन महंगी गाड़ियों के अलावा धोनी के पास जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक, निसान जोंगा, लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2, ऑडी क्यू7 जैसी कई लग्जरी कारें भी हैं।

This post has already been read 82587 times!

Sharing this

Related posts