मोदी ने विख्यात प्रकाशक सोनी मेहता के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विख्यात प्रकाश और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बहनोई सोनी मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया। 77 वर्षीय सोनी मेहता ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित कई नामचीन शख्सियतों की किताबें प्रकाशित की हैं। सोनी मेहता पब्लिशिंग हाउस अल्फ्रेड ए नॉफ के प्रधान संपादक और न्यूयॉर्क में नॉफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप के अध्यक्ष थे। उनकी पत्नी गीता मेहता प्रसिद्ध लेखिका हैं और वह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी बहन भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, सोनी मेहता को दुनिया भर के अनगिनत शौकीन पाठकों द्वारा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने युग के महान और ज्ञानी व्यक्तित्व के लिए खुद को समर्पित किया। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। गीता जी, आपके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है। इससे पूर्व ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट संदेश के माध्यम से अपने बहनोई के निधन की सूचना साझा की। उन्होंने कहा, मैं अपने जीजा सोनी मेहता के निधन से बहुत दुखी हूं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संपादकों में से एक थे और एक अत्यंत सभ्य व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।

This post has already been read 8122 times!

Sharing this

Related posts