मनीष इंडिया कैम्प में शामिल, कैम्प 26 से मुंबई में

गोड्डा। झारखंड दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव सह ईस्ट जोन कैप्टेन गोड्डा के हरफनमौला क्रिकेटर मनीष कुमार सिंह “पांडु”का चयन इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड सीरीज के लिए घोषित 30 सदस्यीय वाडेकर वारियर्स टीम में कर लिया गया है। उक्त आशय की जानकारी प्रेस को देते हुए दिव्यांग क्रिकेट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत झा ने बताया कि पूरे ईस्ट जोन से शामिल एकमात्र क्रिकेटर मनीष का चयन लेफ्ट आर्म लेग स्पीनर के तौर पर हुआ है। मनीष 26 से 30 मई तक बीसीसीआई के तत्वावधान में मुंम्बई में आयोजित अनुकूलन सह प्रशिक्षण शिविर के लिए 24 को रवाना होंगे। जहां लास्ट प्लेइंग फिफ्टीन का चयन किया जाना है। बताया कि मनीष अपने प्रदर्शन के आधार पर फिफ्टीन तो क्या प्लेइंग इलेवन में भी अपनी जगह पक्की करेंगे। ऐसी ही शुभकामनाओं के साथ उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि को झारखण्ड खेलजगत की बहुत बड़ी उपलब्धि बताते हुए प्रदेश के कोने कोने से बधाई व शुभकामनाये प्राप्त हो रही है। बधाई देने वालों में दिव्यांग क्रिकेट के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव, डी. डी. सी. गढ़वा नमन प्रियेश लकड़ा, डीएसपी के.के.सिंह, झारखण्ड राज्य कैरम संघ अध्यक्षा डॉ. प्रभा रानी प्रसाद, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक दुबे, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ अध्यक्ष राजेश मंडल, अडानी फॉउंडेशन के सीएसआर हेड सुबोध सिंह, स्टेट साइकिलिंग असोसिएशन सचिव रितेश झा, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, बेथल मिशन स्कूल निदेशक प्रणेश सोलेमन, यूनीसेफ जिला सम्मव्यक धनन्जय त्रिवेदी, समाजसेवी सौरभ परासर, लोकमंच सचिव सर्वजीत झा, दिव्यांग क्रिकेट प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रताप सनातन, ऋतुराज सिन्हा, देवघर सचिव संजीव झा, अमित सोनी, जामताड़ा सचिव दीपक दुबे, धनबाद सचिव सत्या यादव, दुमका सचिव पवन कुमार झा, जिला संरक्षक समीर दुबे, उपाध्यक्ष अमित राय, संजीव झा व गौतम ठाकुर, सचिब शिवेंद्र झा, पलामू सचिव अतुल अखोरी, जिला ओलम्पिक सचिव जी. नारायण, वॉलीबाल सचिव देवाशीष झा, बैडमिंटन सचिव मो. अरसी, मायुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया, राष्ट्रीय कैरम खिलाड़ी इंतेख़ाब आलम व काव्य श्री, छात्र नेता मीनाक्षी वत्स, साहित्यकार अरविंद अंशुमान, सुशील साहिल, ईरा ठाकुर, नूतन झा व फूल कुमारी, पाकुड़ कुश्ती संघ सचिव प्रकाश सिंह आदि अनेक गणमान्यों के नाम शामिल हैं। वर्ल्ड सीरीज का आयोजन अगस्त में होगा। श्री झा ने बताया कि शीघ्र ही दिव्यांग क्रिकेट को बी.सी.सी.आई. अपने बैनर के अधीन शामिल करने वाली है। इंडिया कैम्प का आयोजन बीसीसीआई के सुपरविजन में होने जा रहा है।

This post has already been read 8988 times!

Sharing this

Related posts