घूमने के लिए दुनिया का एक खूबसूरत शहर है लंदन

लंदन इंग्लैंड की राजधानी है। यह दुनिया में उन सबसे खूबसूरत शहरों में से है जहां सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने आते है। इतना ही नहीं घूमने के लिए इंटरनेट पर भी इसे सबसे ज्यादा खोजा जाता है। पर्यटकों द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय दौरे यहीं पर किये जाते हैं।

क्या देखें:- लंदन में कई म्यूजियम हैं जिन्हें आप देख सकते हैं। ब्रिटिश म्यूजियम में सात मिलियन वस्तुएं प्रदर्शन के लिए रखी गयीं हैं, जो ना केवल लन्दन से हैं बल्कि प्राचीन मिस्र, यूनान और रोम आदि से भी हैं। वहीं ब्रिटिश लाइब्रेरी में कई साहित्यिक पुस्तकें रखीं गयीं हैं और कई पांडुलिपियां भी शामिल हैं। केंसिंग्टन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय सजावटी कला और डिजाइन की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा संग्रहालय है, जिसमें 4.5 मिलियन वस्तुओं का एक स्थायी संग्रह है। यहां कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आकर्षण के केंद्र भी हैं, बकिंघम पैलेस इनमें सबसे लोकप्रिय है। इसके अलावा लन्दन टॉवर, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वेयर, कोनवेंट गार्डन, लन्दन आई, लन्दन जू, द नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, द ग्लोब थियेटर, द चार्ल्स डिकेंस म्यूजियम और माडेम टुसौड्स आदि यहां आकर्षण के केंद्र हैं।

रहने के लिए:- पर्यटकों के लिए यहां रहने के लिए कई लक्जरी होटल बने हुए हैं। कम पैसा खर्च करना चाहते हैं तो यहां आपको बेड और ब्रेकफास्ट होटल भी मिल जाएंगे। यहां ऐसे फ्लैट अपार्टमेन्ट भी हैं जिन्हें पर्यटकों को किराये पर दिया जाता है।

आने-जाने के लिए:- लन्दन शहर में कई स्थानों पर मैप लगाए गए हैं ताकि पर्यटकों को गलियों, लाइनों, सड़कों आदि के बीच भ्रम न हो और जहां वे जाना चाहते हैं वहां आसानी से पहुंच जाएं। आने जाने के लिए आप यहां पैदल चलने से लेकर बस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। नक्शों की मदद से आप पैदल चलकर शहर की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं। यहां कई बसें आपको ऐतिहासिक स्थलों और पर्यटक स्थलों तक आने जाने की सुविधाएं भी उपलब्ध कराती हैं। शहर घूमने का मजा आप ओपन-टॉप टूरिस्ट बसों से भी ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको यहां अंडरग्राउंड नक्शा भी मिलेगा। लंदन घूमने का एक सबसे अच्छा तरीका अंडरग्राउंड यात्रा भी है।

This post has already been read 9086 times!

Sharing this

Related posts