त्रिपोली। लीबिया के आव्रजन नियंत्रण विभाग ने कहा है कि 62 अवैध प्रवासियों को अफ्रीकी देश चाड और सूडान भेज दिया गया है। विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों देशों से लगी देश की दक्षिणी सीमा से अवैध प्रवासियों को रवाना किया गया। आव्रजन मसलों का अंतरराष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में कहा था कि लीबिया में साढ़े छह हजार से अधिक अवैध प्रवासी हैं जिनमें छह हजार महिलाएं और बच्चे हैं। इन्हें नजरबंद केन्द्रों में रखा गया है। वर्ष 2011 में लीबिया के तत्कालीन शासक मुअम्मर गद्दाफी के पतन के बाद देश में उत्पन्न असुरक्षा के कारण हजारों अवैध प्रवासी खास करके अफ्रीकी नागरिकों ने भूमध्य सागर से होते हुए यूरोप की तरफ निकल गये थे।
This post has already been read 6512 times!