एलाडमडगू कैंप के पास नक्सलियों द्वारा देर रात फायरिंग, जवान अलर्ट

सुकमा।जिले के एलाडमडगू कैम्प पर नक्सलियों द्वारा गुरुवार देर  रात करीब 10 बजे फायरिंग के बाद जवान अलर्ट है। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों को वहां से खदेड़ दिया। करीब 15 मिनट तक गोलीबारी हुई है। जिसके बाद सुरक्षाबल के जवान किसी भी घटना को लेकर अलर्ट हैं। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि देर रात करीब 10 बजे जिले के एलाडमडगू कैंप के पास नक्सली गतिविधि दिखाई दी। जिसके बाद जवानों को अलर्ट कर दिया गया था। इधर नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए दूर से एक दो राउंड फायरिंग की। जिसके बार मोर्चे पर तैनात जवानों ने जवाबी करवाई की। करीब 10 से 15 मिनट तक फायरिंग हुई। उसके बाद नक्सली वहा से भाग गए। इस फायरिंग में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले जवानो ने मुठभेड़ में बटालियन की सेक्शन कमांडर महिला नक्सली को मारने में कामयाबी मिली थी।

This post has already been read 22547 times!

Sharing this

Related posts