65 पार नहीं 70 पार का लक्ष्य है भाजपा का : अमर बावरी

गिरिडीह । भू राजस्व मंत्री अमर बावरी ने बेंगाबाद के सर्कस मैदान में शनिवार को लाभान्वित सम्मेलन में कहा की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास  के कार्यकाल में विकास की गंगा बहाई गई है। 

उन्होंने कहा कि 65 पार नहीं बल्कि 70 पार का लक्ष्य रखा गया है और  सशक्त सरकार  बनाने का  भाजपा ने संकल्प लिया है। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उज्जवला योजना के तहत  गैस कनेक्शन,प्रधानमंत्री आवास,  आरोग्य  कार्ड,  वृद्धा पेंशन,  शौचालय  और सुकन्या योजना जैसी कई लाभकारी योजनाएं धरातल पर उतारने का काम किया है तो वह है भाजपा की सरकार।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष सुनील  कुमार अग्रवाल, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, राजेश पोदार,बीससूत्री अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा  और प्रणव वर्मा ने भी संबोधित किया।

This post has already been read 10877 times!

Sharing this

Related posts