झारखंड में बढ़ने लगे हैं करोना के केस, दो लोगों की मौत, 32 नए केस

Ranchi : झारखंड में कोरोना के नए मामलों में दो मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में बोकारो और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक-एक मरीज हैं। राज्य में शनिवार सुबह तक 24 घंटों में कोरोना के 32 नए केस मिले हैं, जबकि 29 लोग स्वस्थ हुए।राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से सात ,रांची से छह और रामगढ़ से चार नए मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) और गढ़वा से तीन-तीन, जबकि कोडरमा और साहेबगंज से दो-दो नए मरीजों की पहचान हुई है। इसी तरह चतरा , धनबाद, दुमका, गुमला और लातेहार जिलों में एक-एक नए मरीज मिले हैं।

और पढ़ें : जोरदार आवाज के साथ करीब 5 फिट चौड़ा और 15 फीट गहरा जमीन धस गया

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख, 47 हजार,137 हो गई। इनमें से तीन लाख, 41 हजार, 749 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार से अधिक मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। प्रदेश में एक करोड़, 16 लाख, 05 हजार, 070 सैंपल की जांच की गयी है। फिलहाल, राज्य में कोरोना के 260 सक्रिय मरीज हैं। जबकि राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 98.44 प्रतिशत है।

इसे भी देखें : देखिये एवीएनपोस्ट पर बारिश ने मचाया आफत हिमाचल में लैंड स्लाइड तो रांची के घरों में घुसा पानी.

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 49 है। तीन मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। राजधानी में अब तक कुल 85 हजार,363 पॉजिटिव केस आए, जिनमें 83 हजार, 726 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

This post has already been read 10573 times!

Sharing this

Related posts