नाबालिग से दुष्कर्म के बाद जहरीला पदार्थ पिलाया

गढ़वा। किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर मामले पर पर्दा डालने की नीयत से किशोरी को जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। घटना शुक्रवार की रात पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के बिरजा गांव की है। घटना के समय किशोरी के माता-पिता अपने रिश्तेदार के घर विवाह समारोह में भाग लेने गए थे। किशोरी के साथ उसका आठ वर्षीय भाई घर में था।

बिगड़ने लगी। तब उसने अपने अभिभावकों को मोबाइल से फोन कर घटना के बारे में बताया। इसके पश्चात उसके पिता आनन-फानन घर पहुंचे। फिलवक्त किशोरी का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा में चल रहा है। इलाज से उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। इधर, मामले की जानकारी मिलने पर गढ़वा पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंच कर किशोरी की मेडिकल जांच कराकर छानबीन शुरू कर दी है।

This post has already been read 13265 times!

Sharing this

Related posts