झाविमो ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, हटिया से शोभा यादव लड़ेंगी चुनाव

रांची। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। झाविमो ने दूसरी सूची में 37 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, प्रवक्ता सुनीता सिंह और अशोक वर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हटिया विधानसभा क्षेत्र से शोभा यादव को उम्मीदवार बनाया है।

लोहरदगा से पवन तिग्गा,  मनिका से राजपाल सिंह, बहरागोड़ा से हर मोहन महतो, घाटशिला से डॉ सुनीता, पोटका से नरेश मुर्मू, जमशेदपुर पूर्वी से अभय सिंह, जमशेदपुर पश्चिम से पंकज साव, सरायकेला से अनिल सोरेन, खरसावा से राम होनहागा, चाईबासा से चांद मुनि बालमुचू, मंझगांव से जो जोसेफ पूर्ति, जगन्नाथपुर से मंगल सिंह बोबोंगा, मनोहरपुर से सुशीला टोप्पो, तमाड़ से प्रेम शाही मुंडा, मांडर से बंधु तिर्की, तोरपा से मार्शल मुंडू, सिमडेगा से मोहन बड़ाइक, बरही से अरविंद यादव, मांडू से चंद्रनाथ भाई पटेल, सिमरिया से रामदेव सिंह भोगता, गोमिया से गौतम तिवारी, ईचागढ़ से विनोद राय, मधुपुर से सहीम खान, बगोदर से रजनी कौर, गांडेय से दिलीप वर्मा, डुमरी से मोहम्मद सुल्तान अंसारी, बोकारो से प्रकाश सिंह, सिंडी से रमेश राही, बाघमारा से संतोष महतो, शिकारीपाड़ा से राजेश मुर्मू, दुमका से अंजुला मुर्मू, जरमुंडी से संजय कुमार, सारठ से उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह, पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव, गोड्डा से फूल कुमारी और महागामा से संजीव मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि झाविमो ने अपनी पहली सूची गत दिनों जारी की थी। जिसमें पार्टी ने नौ उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

This post has already been read 6217 times!

Sharing this

Related posts