कोलकाता हवाई अड्डे से झारखंड के हज यात्रियों का अंतिम जत्था जद्दा रवाना

गोड्डा। कोलकाता से हज पर जाने वाले हज यात्रियों का सिलसिला आज थम गया आज जद्दा जाने वाले अंतिम उड़ान में 450 हज यात्री अपने मोबारक सफर के लिए स‌उदी एयरलाइन से जद्दा रवाना हुए जिसमें झारखंड से 150 हज यात्रीयो का अंतिम जत्था भी शामिल है। इस अन्तिम काफले की बिदाई के लिए कोलकाता हज हाउस और एयरपोर्ट पर पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक कल्याण व मदरसा शिक्षा मंत्री गयासुद्दीन मुल्लाह बंगाल हज कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद नदिमुलहक बंगाल हज कमेटी सदस्य हाजी फरहाद झारखंड राज्य हज समिति सदस्य हाजी ईकरारुल हसन आलम मौजूद थे। झारखंड राज्य हज समिति द्वारा कोलकाता में झारखंड के हज यात्रियों के सहयोग के लिए कोलकाता में मौजूद हज समिति सदस्य हाजी ईकरारुल हसन आलम ने कहा कि झारखंड के कुल 2119 हज यात्रियों में से 646 ने कोलकाता से हज यात्रा पर रवाना हुए। इन सभो की वापसी भी कोलकाता से ही होगी।

This post has already been read 8874 times!

Sharing this

Related posts