Jharkhand : झारखंड महिला थ्रोबॉल टीम,लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन कर,कांस्य पदक विजेता बनी

Jharkhand : झारखंड की महिला टीम ने अपने लीग चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल, पॉन्डिचेरी को हरा कर क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। थ्रोबॉल फेडेरेशन ऑफ इंडिया एवं थ्रोबॉल एसोसिएशन हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में दिनांक 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित हुई 44वीं सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की सीनियर महिला टीम ने कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया। क्वार्टर फाइनल में भी झारखंड टीम ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए तमिलनाडु को 03 सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 25-17, 25-27, 27-25 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।


झारखंड की महिला टीम को कांस्य पदक विजेता बनाने में शायरा कायनात(कप्तान ), ज़ेबा परवीन, सरस्वती उरांव, अर्शी कायनात, मंजू कुमारी, गीता कुमारी, मंदा कुमारी, पिंकी कुमारी एवं प्रशिक्षक मनोज शर्मा जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वही सेमीफाइनल में झारखंड टीम को कर्नाटक के हांथों हार कर कांस्य पदक से संतुष्ट होना पड़ा।

Dhanbad : अपने ही घर में, रहस्यमय स्थिति में मिला धनबाद कोर्ट की एपीपी का शव, मचा हड़कंप
Entertainment : शहनाज की तरफ से सिद्धार्थ के लिए एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट ‘तू मेरा है और…

समापन समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधीश राजेश जैन जी, डॉ. सरणजीत कौर, ओलंपियन बॉक्सर अमित पंघाल, ओलिंपियन हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, अंतराष्ट्रीय बॉक्सर जितेंद्र सिंह तोमर, भारतीय थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र ढुल, महासचिव रमन साहनी सहित अन्य अतिथियों ने ट्रॉफी एवं पदक देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

त्यौहार की खरीददारी आद्या बुटीक के साथ…! सबसे सस्ता का वादा, क्वालिटी बेमिशाल | Ranchi | Fashion

झारखंड टीम के जीत पर झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी, सचिव गौतम सिंह, कोषाध्यक्ष नागिना कुमार, जमील अंसारी, सोनू सिंह, कीर्ति कुमार, देवव्रत कुमार, नीरज वर्मा, गौरव सिंह, भवानी शंकर महतो, सुनीता महतो, विवेक यादव, राकेश कुमार आदि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

This post has already been read 26746 times!

Sharing this

Related posts