झारखंड ने ओढ़ी कोहरे की चादर, रांची में विजिवलिटी हुई काफी कम

रांची। सर्द मौसम के चलते इस समय पूरा झारखंड घने काेहरे की चपेट में है। कई इलाकों में विजिवलिटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई है। लगातार शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन में घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम दिखी। रांची के समीप मैकलुस्कीगंज में सुबह से कोहरा छाए रहने के कारण हाइवे से होकर गुजरने वाले वाहनों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ रही है।

और पढ़ें : रीचा सिन्हा अपने पंजाबी रोमांटिक वीडियो ‘कंगने’ के साथ 2022 की शुरुआत करेंगी!

रांची मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर काे बादल छाए रहने और राज्य के अधिकतर जिलाें में बारिश हाेने की संभावना जताई है। राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकाें में 29 दिसंबर काे ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है। लगातार शीतलहर और ठंड का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

इसे भी पढ़ें : क्या आपको पता है दही ब्लड प्रेशर को करता है कम, हाई ब्लड प्रेशर है तो डाइट में शामिल करें दही

माैसम पूर्वानुमान के मुताबिक रांची में अगल चार दिना में अधिकतम तापमान 19 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। नए साल के शुरुआत में ही सर्दी सताएगी। इससे नए साल के जश्न पर मौसम खलल डाल सकता है। बीते तीन दिन से रात में घना कोहरा छाए रहने के कारण सड़कों पर आवाजाही करने वाले वाहन भी अब कम दिख रहे हैं। बीते बुधवार को जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में अहले सुबह घना कोहरा के कारण एक महिला को हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया था।

31 दिसंबर के बाद गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी। सुबह काेहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा। इस दाैरान उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी और पहाड़ाें से बर्फीली हवा भी आएगी। इससे सर्दी बढ़ने का अनुमान है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें

This post has already been read 44990 times!

Sharing this

Related posts