झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव तेज नारायण का निधन

रांची । झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव तेज नारायण पाण्डेय का बुधवार को हृदय गति रुकने से रांची के मेडिकल अस्पताल में निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री हैं। तेज नारायण तीन मार्च 1988 को बिहार विधानसभा में सहायक पद पर योगदान दिया था। इसके बाद 2000 में बिहार से अलग होने के बाद झारखंड विधानसभा के स्थापना काल से वे विधानसभा सचिवालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। वर्तमान में वे झारखण्ड विधानसभा के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) के पद पर कार्यरत थे।
झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनके असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया है। मेडिका अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर झारखंड विधानसभा परिसर में लाया गया एवं अंतिम दर्शन के लिए अपराह्न दो बजे तक रखा गया था। इस दौरान सचिवालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधानसभा परिसर में राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह की उपस्थिति में विधानसभा के सचिव महेन्द्र प्रसाद ने दिवंगत आत्मा के लिए शोक संदेश पढ़ा। इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामनाएं की।

This post has already been read 4938 times!

Sharing this

Related posts