कांके विधानसभा क्षेत्र से डॉ अशोक नाग होंगे जदयू प्रत्याशी

रांची : कांके विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने डॉ अशोक नाग को पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की है। जदयू पार्टी ने डॉ अशोक नाग के राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए कांके विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार के रूप में भरोसा जताया है। बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कांके विधानसभा क्षेत्र में डॉ अशोक नाग के छवि को देखते हुए पार्टी प्रत्याशी के रूप में डॉ अशोक नाग के नाम पर सहमति जता दी है और उन्हें जदयू का सिंबल भी दे दिया गया है। डॉ अशोक नाग संभवतः 22 नवंबर को नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

इधर डॉ अशोक नाग जदयू का सिंबल मिलने पर काफी उत्साहित दिखे। डॉ अशोक नाग ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, राज्यसभा सांसद हरिवंश एवं जनता दल यूनाइटेड पार्टी के झारखंड राज्य के अध्यक्ष सालखन मुर्मू के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांके विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता में है।

उन्होंने कहा कि समृद्ध विकसित कांके विधानसभा क्षेत्र बनाने के प्रति पिछले कई वर्षों से निरंतर वे लोगों के बीच पहुंचकर कार्य कर रहे हैं। डॉ अशोक नाग ने विश्वास जताया कि कांके विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद और प्यार उन्हें विधानसभा चुनाव में अवश्य प्राप्त होगा।

डॉ अशोक नाग ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार, शहर की ट्रैफिक समस्या इत्यादि के क्षेत्र में कांके विधानसभा क्षेत्र में जितनी कार्य होनी चाहिए थी उतनी नहीं हो पाई है। आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में कांके की जनता अगर उन्हें मौका देगी तो इन सभी चीजों पर वे प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ अशोक नाग ने कहा कि 22 नवंबर को अपने समर्थकों की भारी भीड़ के साथ वे नॉमिनेशन फाइल करेंगे।

This post has already been read 12499 times!

Sharing this

Related posts