बरही प्रखण्ड में विभिन्न जगहों पर जयंत सिन्हा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

बरही: बरही प्रखण्ड के विभिन्न स्थानों पर हज़ारीबाग सांसद  जयंत सिन्हा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने खैरौन, बरहीडीह, धनवार, करियातपुर, नईटॉड चौक, विजैया चौक, बेहराबाद, करगइयो, डपोक चौक व पडरिया का दौराकर क्षेत्रवासियों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हज़ारीबाग वासियों के हृदय में हमेशा से आदर, सम्मान व प्रेम का भाव रहा है।  कहा कि आपने 2014 में अपनी सेवा का जो अवसर हमें दिया, उसके लिये आप धन्यवाद के पात्र हैं। सीधा संवाद करते हुए कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में जो विकास कार्य हमने पिछले वर्षों में कर दिखाया हैं और देश को जो गति दी है। उसे सिर्फ मोदी सरकार ही जारी रख सकती है। उन्होंने आह्वान किया कि आइए हम सब मिलकर एक बार पुनः संकल्प लें कि हम मोदी जी को विजय बनाएंगे और हज़ारीबाग एवं उनके संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक घर में कमल खिलाएंगे। जयंत सिन्हा के जनसंपर्क कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए और जगह-जगह जाकर उनके प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील साहू, अशोक यादव, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष  महावीर साहू, आजसू विस् प्रभारी राजसिंह चौहान, अम्बिका सिंह, अर्जुन साव, मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र गिरी, अमित साहू, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, पंचायत प्रभारी मोती सिंह, पप्पू चन्द्रवंशी, बंधन यादव, प्रद्युम्न सिंह सहित कई कार्यकर्ता भी साथ रहे।

This post has already been read 6586 times!

Sharing this

Related posts