भारतीय टीम 14 जुलाई को मुंबई रवाना होगी

लंदन। विश्व कप सेमीफाइनल में हारी भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को स्वदेश रवाना होगी। भारत को वर्षाबाधित सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 18 रन से हराया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा,‘‘ सभी खिलाड़ी अलग अलग जगहों पर हैं और 14 को लंदन से एक साथ रवाना होंगे। वे मुंबई पहुंचेंगे।’’ विश्व कप फाइनल भी रविवार को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि कुछ भारतीय खिलाड़ी विश्व कप के बाद ब्रेक ले सकते हैं। सभी की नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर है जिनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की अटकलें जोरों पर है। समझा जाता है कि धोनी मुंबई से सीधे रांची रवाना होंगे। भारत को 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप दिलाने वाले धोनी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा पाने के लिये आलोचना झेल रहे हैं।

This post has already been read 10821 times!

Sharing this

Related posts