Jharkhand : माय-माटी 1932 खतियान द्वारा गांव गांव जाकर उनके हक एवं अधिकार को बताया जा रहा है एवं 20 फरवरी 2022 सड़क पर मानव श्रृंखला बनाने का अपील किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पंचोली किशुनपुर, खिजुरटोली, बुटी, लेम आदि जगहों में जनसंपर्क अभियान एवं जनसभा किया गया एवं झारखंड सरकार द्वारा बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषाओं में शामिल करने के विरोध में माय -माटी 1932 खतियान, झारखंड प्रदेश, बुटी मोड़, रांची के केंद्रीय समिति द्वारा लोगों को उनके हक एवं अधिकार को बताया गया एवं स्थानीय एवं नियोजन नीति को 1932 खतियान के आधार पर लागू करने के लिए माय-माटी द्वारा 20 फरवरी 2022 को आयोजित ओरमांझी( ब्लॉक चौक) से मेडिकल चौक एवं टाटीसिलवे से खेल गांव होते हुए बुटी मोड़ तक मानव श्रृंखला बनाने एवं सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरने का आग्रह किया जा रहा है, जिसे ग्रामीणों का पुरजोर समर्थन मिल रहा है।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद की वीरता को किया नमन, दुख की इस घड़ी में परिजनों का ढाढ़स बंधाया

विभिन्न गांव के महिलाओं ने कहा की हमारा लड़ाई सरकार से है और अपने बाल बच्चे के लिए 11:00 बजे से कार्यक्रम में अवश्य शामिल होंगे एवं पूरे बस्ती को खाली करके रोड पर शांतिपूर्वक डटे रहेंगे।
क्या आपको पता है झारखण्ड सरकार की योजनाओं के पीछे कौन है

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनेक लोगों ने सभा को संबोधित किया, जिनमें प्रमुख रूप से पुष्पा देवी, रुखसाना परवीन, शांति देवी, सुनीता देवी, सरिता, नीलम देवी, नीतू, किरण, ओलामनी, कुंती देवी, पार्वती देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, सुंदरी देवी, अलका, प्रिया कुमारी, खुशी कुमारी, विनीता, आंचल, काजल, नेहा, अंजलि, सोनाली, राम ओहदार, जयनाथ उरांव, चंचल कुमार विशेष रुप से शामिल थे।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें