किसानों और खेती को समझना है तो उनके बीच जाना होगा : संजय सेठ

Ranchi : सांसद संजय सेठ ने आज रविवार को बुढ़मू प्रखंड के साड़म गांव में किसानों के साथ धान रोपा किया। इस दौरान श्री सेठ ने एक खेत में हल भी चलाया।

और पढ़ें : भारत की बेटी भरेगी अंतरिक्ष की उड़ान

धान रोपा में शामिल होने के बाद श्री सेठ ने कहा कि किसान ही इस देश के भाग्य विधाता हैं। अन्नदाता धरती पर भगवान का दूसरा रूप है। वही है, तभी हम सब हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समझना है, खेती को समझना है तो इनके बीच आना होगा। इसी उद्देश्य से आज मैं भी किसानों के बीच आया। थोड़ी देर हल चलाया, धान रोपा किया।

इसे भी देखें : ऐतिहासिक शहर मैसूर की 100 साल पुरानी यादे

किसानों के परिवारों से मिला, बच्चों से मिला। उनका कुशलक्षेम पूछा। श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी किसानों के उत्तरोत्तर विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। यही वजह रही कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सीधे राशि भेजी गई। उन्हें कई अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए। कोरोना संक्रमण का दौर और प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को मुफ्त अनाज देने की घोषणा की। यह घोषणा भी अन्नदाताओं के परिश्रम से ही फलीभूत हुई और आगे भी होगी। हम सब अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञ हैं। पूरा देश अन्नदाताओं के प्रति कृतज्ञ है।

This post has already been read 5453 times!

Sharing this

Related posts