ताजा खबरेराँची

आईईडी (IED) विस्फोट में घायल जवान के सिर की हुई सर्जरी, दो अन्य घायल जवानों की भी होगी सर्जरी

मुठभेड़ के बाद आईईडी (IED) ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के 6 जवान घायल हो गए थे। छह घायल जवान को हेलिकॉप्टर से रांची लाकर मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था...

रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल में आईईडी (IED) ब्लास्ट में घायल जवान भरत सिंह राय के सिर की सर्जरी की गई है।

मेडिका के सर्जन डॉक्टर गौतम चंद्रा ने बताया कि बुधवार देर रात भरत सिंह राय के सिर की सर्जरी की गई। अन्य दो जवानों की भी सर्जरी की जाएगी। आईईडी ब्लास्ट में मुकेश कुमार सिंह का बायां पैर जख्मी हुआ है। अजय लिंडा के जांघ, पैर और गर्दन में चोट आई है। जबकि भरत सिंह राय का बायां पैर और सिर जख्मी है। सभी का इलाज चल रहा है।

सभी जवानों का इलाज मेडिका अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर गौतम चंद्रा और डॉक्टर राकेश अग्रवाल की देखरेख में जवानों का इलाज चल रहा है। सभी घायल जवान सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम के तुम्बाहाका जंगल के समीप भाकपा (माओवादी) नक्सलियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ के बाद आईईडी (IED) ब्लास्ट में कोबरा बटालियन के 6 जवान घायल हो गए थे। छह घायल जवान को हेलिकॉप्टर से रांची लाकर मेडिका अस्पताल में भर्ती किया गया था। घायल जवानों में अजय लिंडा, शाहरुख खान, भरत सिंह राय, मुकेश कुमार सिंह, आलोक दास और बीरपाल सिंह तोमर शामिल थे।


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button