कर्मचारियों के लिए खुशखबरी-मिलेगा 60 दिन का बोनस

मुंबई । सरकार ने ईपीएफओ कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस का तोहफा दिया है। उन्‍हें 60 दिन का बोनस मिलेगा। लेबर मिनिस्‍ट्री ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक ईपीएफओ के ग्रुप बी और ग्रुप सी के कर्मचारियों को प्रोडक्टिविटी लिंक्‍ड बोनस (पीएलबी) दिया जाएगा। सरकार ने इससे पहले ग्रुप सी और ग्रुप डी के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 30.4 दिन के बोनस का ऐलान किया था। यानि उन्‍हें करीब 7000 रुपए बोनस तय हुआ था।

ईपीएफओ के मामले में इसका कैलकुलेशन अलग से होगा। राज्‍य संयुक्‍त कर्मचारी परिषद के समन्‍वयक आरके वर्मा के मुताबिक ईपीएफओ कर्मचारियों के बोनस का फॉर्मूला भी उसी तरह कैलकुलेट होता है जैसा अन्‍य सरकारी कर्मचारियों का। बस उनके बोनस के दिन का फर्क है।

This post has already been read 7218 times!

Sharing this

Related posts