कैरेबियाई देश डोमिनिका से ‎मिला विशालकाय सांप…

– उठाने के लिए लेनी पड़ी क्रेन की मदद…

रोसेउ। कैरेबियाई देश डोमिनिका से एक विशालकाय सांप ‎मिला है। इसका वजन इतना ज्यादा है ‎कि इसे उठाने के ‎लिए क्रेन की मदद लेनी पडी है। कई लोग इसे सांपों की लंबाई के मामले में विश्‍व रेकॉर्ड बता रहे हैं। डो‎मिनिका में वर्षा वनों की सफाई के दौरान कर्मचारियों को यह विशालकाय सांप मिला।
उन्‍होंने क्रेन की मदद से इसे उठाया।

और पढ़ें : विधवा पेंशन के लिए जरूरी नहीं होगा राशनकार्ड : मुख्यमंत्री

इस सांप के वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्‍यक्ति वीडियो बना रहा है और वह इसे देखकर घोर आश्‍चर्य में है। वह कह रहा है, ‘मेरी मां, क्‍या?’ यह सांप करीब 10 फुट लंबा है। कर्मचारी जब इसे उठा रहे थे तब वह जिंदा था और उसे देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। इस वीडियो को पिछले हफ्ते जब से सोशल मीडिया में अपलोड किया गया है तब से लेकर अब तक उसे लाखों बार देखा जा चुका है।यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि वीडियो में दिख रहा सांप किस तरह का है।

ज्यादा ख़बरों के लिए आप हमारे फेसबुक पेज पर भी जा सकते हैं : Facebook

कैरेबियाई देश डोमिनिका मात्र 29 मील लंबा और 16 मील चौड़ा है और इसे प्राकृतिक स्‍वर्ग की संज्ञा दी गई है। यहां पर बड़ी संख्‍या में जंगल और जंगली जीव पाए जाते हैं। यहां पर पाया जाने वाला एक सांप 13 फुट तक लंबा हो सकता है। यह जानलेवा सांप बोआ प्रजाति का होता है। यह अपने शिकार हो जकड़ लेता है और दम घोंट कर उसे मार डालता है।सोशल मीडिया वेबसाइट रेडिट पर लोगों अपनी प्रतिक्रिया में कहा ‎कि यह विशालकाय पशु की तरह से है।

एक यूजर ने कहा, ‘यह एक विश्‍व रेकॉर्ड की तरह से दिखाई दे रहा है।’ एक अन्‍य यूजर ने कहा कि असलियत में यह बहुत विशाल है। एक और यूजर ने लिखा, ‘क्रेन पर सांप।’

This post has already been read 90808 times!

Sharing this

Related posts