बादाम के मजेदार फायदे, आप भी खाएं और रहें तंदुरुस्त

कौन ऐसा है जो यह न जानता हो कि बादाम खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. बादाम के फायदे जान कर अगर आपको बादाम पसंद नहीं है तो भी आप इसे खाने लगेंगे. बादाम डायबिटीज, पाचन जैसी समस्याओं से लड़ने में तो मदद करता ही है साथ ही वजन कम करने के लिए भोजन में भी शामिल किया जा सकता है. जी हां, बादाम को अगर आप सही तरह से आहार में शामिल करें तो यह आपको वेट लॉस डाइट में भी शामिल किया जा सकता है. इतना ही नहीं कई स्टडी यह भी साबित कर चुकी हैं कि बादाम कैंसर से लड़ने या रोकथाम में भी मदद कर सकता है. बादाम को मेवों का राजा कहा जाता है, तो इसकी वजह है बादाम के पोषक तत्व. तो चलिए आज जानते हैं बादाम के 5 फायदों के बारे में…

1.विटामिन ई- ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से सेल्स की सुरक्षा करता है।
2.फाइबर- बादाम में नेचुरल फाइबर होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं।
3.राइबोफ्लेविन- राइबोफ्लेविन (विटामिन बी2) थकान को कम करने में मदद करता है।
4.फॉस्फोरस- यह सेल मेम्बरेंस को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।
5.मैग्नीशियम- यह इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखता है और मसल फंक्शन्स को सामान्य रखता है।|
6.प्रोटीन- यह हड्डियों के स्वास्थ्य और मसल मास को बढ़ाने में योगदान देता है।
7.कैल्शियम- यह हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के फंक्शन को नॉर्मल रखने में मदद करता है।
8.एनर्जी- बादाम ऊर्जा का अच्छा स्रोत होते हैं।
9.फोलेट- यह नॉर्मल साइकोलॉजिकल फंक्शन में योगदान देता है।
10.आयरन- यह लाल रक्त कोशिकाओं और हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद करता है।
11.नियासिन- यह नर्वस सिस्टम को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करता है।
12.थियामिन- हृदय को सही तरीके से काम करने के लिए थियामिन की आवश्यकता होती है।
13.जिंक- यह प्रोटीन सिंथेसिस और स्किन को नॉर्मल रखने में मदद करता है।
14.पोटेशियम- यह ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है।

प्रतिदिन अगर आप 45 ग्राम बादाम का सेवन करते है तो यह कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम और डिस्लिपिडेमिया जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करता हैं। वही हर रोज मुट्ठी भर बादाम खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होते हैं जो आपको भोजन करने के बाद लगने वाली छोटी-छोटी भूख से बचाते हैं। बादाम में कार्बोहाइड्रेट्स कम होते हैं और इनमें फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होते हैं। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह परफेक्ट स्नैक है। बादाम का सेवन करने से दिमाग को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद मिल सकती है। रिसर्च बताती हैं बादाम का सेवन ब्रेन में एसिटाइलकोलाइन के स्तर को बढ़ाता है और मेमोरी को बेहतर करने में मदद करता है।

This post has already been read 9233 times!

Sharing this

Related posts