जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के कुसमा पहाड़ी गांव में बुधवार एक बजे व्रजपात होने से पांच युवकों की मौत हो गई है। पांचों युवक पास के जोरिया में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वज्रपात होने से युवक की मौत हो गयी। मृतकों के नाम रूपलाल हेम्ब्रम, इंद्रसेन हेम्ब्रम, संजय हेम्ब्रम, सुनील हेम्ब्रम, परिमल मरांडी हैं। सर्जन सोरेन नामक एक घायल भी है। मृतकों में चार जामताड़ा प्रखंड के कुसमाहापहाड़ी एवं एक करमाटांड प्रखंड नवायकोल गाँव के हैं जबकि घायल कुसमाहापहाड़ी का है। घटना की जानकारी के बाद एम्बुलेंस से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुँचे हैं। इस घटना को लेकर जिला उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने पीड़ित परिजनों को प्राकृतिक आपदा से सहायता दिलाये जाने का आश्वासन दिया।
This post has already been read 10172 times!