भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पार्टी छोड़ीः शत्रुघ्न सिन्हा

धनबाद । फिल्म अभिनेता व कांंग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण उन्होंने सबसे पहले पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति से बड़ी पार्टी, पार्टी से बड़ा देश है और देशहित में उन्होंने पार्टी छोड़ी।गुरुवार को जिले के बाघमारा स्थित माटिगढ़ दुर्गा मंदिर परिसर में कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो के चुनावी सभा को संबोधित करने सिने स्टार सह कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे।

साथ में राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने फिल्मी अंदाज में लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि इसबार बाघमारा में भाजपा उम्मीदवार ढूलु को खामोश कहें। बाघमारा के कांग्रेस उम्मीदवार जलेश्वर महतो को जिताने का काम करें। जलेश्वर महतो के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का संकल्प करें। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओपी लाल, रणविजय सिंह, लग्नदेव यादव, राहुल महतो, इंदल यादव, महादेव महतो, चक्रधारी महतो, छोटेलाल महतो, मंजू देवी, झामुमो नेता वीरेंद्र पांडेय, रंजीत महतो, राजेन्द्र प्रसाद राजा सहित गठबंधन पार्टी के नेता व मुखिया शामिल थे।

This post has already been read 6369 times!

Sharing this

Related posts