महिला की गला रेतकर हत्या, शव बरामद

रांची। झारखंड के साहेबगंज जिले के बरहरवा थाना के कालू पंचायत भवन के पास नरसिंहपुर में 26 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। महिला की पहचान कालू निवासी अमर रामानी की पत्नी रिंकी देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल साहेबगंज भेज दिया। थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने बताया कि महिला की हत्या गला रेत कर की गयी है और उसके पेट पर भी जख्म के निशान हैं। घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बताया कि रिंकी गुरुवार रात गांव में किसी कार्यक्रम में अपने चारों बच्चों के साथ गई थी। यहां से रात करीब 12 बजे घर लौटी और बच्चों के साथ सो गयी। रात करीब 3.30 बजे बेटी रितिका की आंख खुली तो उसने अपनी मां को बिस्तर पर नहीं देखा। आसपास उसे तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला। रिंकी को खोजते हुए उसका पति अमर रामानी अपनी ससुराल पहुंचा लेकिन यहां पहुंचने के कुछ देर बाद किसी ने फोन पर रिंकी की हत्या की जानकारी दी। फोन पर सूचना मिलने के बाद अमर घटनास्थल पर पहुंचा।

This post has already been read 9935 times!

Sharing this

Related posts