साहित्य

इतिहास के पन्नों में 21 फरवरीः सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन

21 फरवरी तमाम अहम घटनाओं की वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ से भी है। इस महाकुंभ का समापन 21 फरवरी 2001 को हुआ था। भारत में धर्म और आस्था का खास स्थान है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है।

देश-दुनिया के इतिहास में 21 फरवरी तमाम अहम घटनाओं की वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ से भी है। इस महाकुंभ का समापन 21 फरवरी 2001 को हुआ था। भारत में धर्म और आस्था का खास स्थान है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही विशालतम रूप है। हर 12 वर्ष बाद आने वाला महाकुंभ विश्व के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास में दर्ज है। भारत के कुंभ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1948ः स्वतंत्र भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया।
1959ः दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की स्थापना।
1965ः विवादित राष्ट्रवादी अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की न्यूयार्क में हत्या। 1972ः अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा की।
1999ः यूनेस्को ने 21 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया।
1999ः भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर घोषणा पर समझौता।
2001ः सहस्त्राब्दी के पहले महाकुंभ का समापन हुआ।
2004ः देश की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने डब्ल्यूटीए खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
2008ः पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ अली जरदारी ने मुस्लिम लीग (एन) के नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से हाथ मिलाया।
2013ः हैदराबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों में 17 लोगों की मौत।

जन्म

1894ः भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर।
1896ः महाकवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला।
1952ः भारतीय राजनीतिज्ञ टीआर जेलियांग।

निधन

1829ः कर्नाटक की वीरांगना रानी चेन्नम्मा।
1970ः मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर।
1991ः भारतीय अभिनेत्री और गायिका नूतन।
1998ः चरित्र अभिनेता ओम प्रकाश।

दिवस

रानी चेन्नम्मा की पुण्यतिथि
अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button