रांची में खुला किसान सहायता केंद्र

रांची। रांची के सभी प्रखंडों के किसानों को वित्तीय वर्ष -2019-20 में मुख्यमंत्री कृषि योजना का लाभ  मिलेगा। इसके लिए रांची में गुरुवार को किसान सहायता केंद्र स्थापित कर दिया गया है। उपायुक्त राय महिमापत रे के निर्देश पर किसान सहायता केन्द्र जिला कृषि कार्यालय में खोला गया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि किसान सहायता केन्द्र के प्रभारी उप परियोजना निदेशक संजय कुमार सिंह को बनाया गया है। यह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। मुख्यमंत्री कृषि योजना से संबंधित कोई भी शिकायत किसान सहायता केंद्र के रक्षित पंजी में दर्ज करा सकेंगे।

This post has already been read 7189 times!

Sharing this

Related posts