तीसरे चरण में 17 विस सीटों के लिए 10 दिसंबर को थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों के लिए 12 दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार 10 दिसंबर की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।

तीसरे चरण में जिन 17 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, रामगढ़, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके शामिल है। इन 17 सीटों में दो सीट सिमरिया और कांके अनुसूचित जाति और एक खिजरी सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

तीसरे चरण में कुल 309 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिसमें 32 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।  सबसे अधिक 31 उम्मीदवार ईचागढ़ में और सबसे कम रांची और कांके में बारह बारह उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
इस चरण में जिन प्रमुख राजनीतिक हस्तियों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद होगा, उनमें मंत्री सीपी सिंह व नीरा यादव, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मनोज कुमार यादव और निर्दलीय मलखान सिंह शामिल हैं।

This post has already been read 5281 times!

Sharing this

Related posts