धनबादः धर्मस्थल पर पथराव से नगर में तनाव, पुलिस मुस्तैद

धनबाद। जिले के कतरास पुलिस अंचल क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के समीप विजय जुलूस के दौरान बीती रात आतिशबाजी और डीजे पर बज रहे गाने को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प में पत्थरबाजी व गोलीबारी की खबर है। शुक्रवार सुबह भी कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल पर पथराव किया, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद लोगों ने जाम लगाकर विरोध करने की कोशिश की तो पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम हटवाया। नगर में तनावपूूूर्ण शांति बनी हुुुई। कई स्थानों पर पुलिस तैनात है। शुक्रवार सुबह कुंजड़ा बस्ती, गुही बांध बस्ती व छाताबाद के उपद्रवी युवकोंं ने एक धर्मस्थल पर पथराव कर दिया, जिससे रामूू शर्मा के भाई किशन शर्मा घायल हो गए। बताया गया कि उनकेे बेटेे कुनाल शर्मा के हाथ पर गोली भी लगी है। जिसका इलाज निचितपुर स्थित नर्सिंग होम में चल रहा है। घटना के विरोध में लोगोंं ने टायर जलाकर कतरास बाजार स्थित कतरास-राजगंज मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसपी अमन कुमार, एसडीओ राज महेश्वरम, बाघमारा डीएसपी मनोज कुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार के साथ पुलिस बल ने सड़क जाम को हटवाया। नगर में तनाव देखते हुए पुलिस ने राम पूजन नगर को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटना के संबंंध में बताया गया कि कतरास रामपूजन नगर में बीती रात की घटना काेे लेकर शुक्रवार कोे भी  तनाव बढ़ गया। गुरुवार को भाजपा की जीत की खुशी में निकालेे गए विजय जुलूस केे दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने रात में कैंप किया और मामले को शांत करवा दिया था। परंतु सुबह होते ही फिर दोनों समुदायों में झड़प हुई। इस दौरान पत्थर व गोली भी चली, जिसमें दो लोग घायल हैं। लाेेगों में जबरदस्त गुस्सा है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कतरास बाजार चौक में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए ग्रामीण एसपी अमन कुमार और एसडीओ राज महेश्वरम मौके पर दलबल के साथ पहुंचे और लाठी चलाकर लोगों को खदेड़ दिया। माहौल तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने 144 धारा लागू कर दी गई है। मौके पर बाघमारा पुलिस अनुमंडल के सभी थाना के अधिकारी व बल मौजूद हैंं। 

This post has already been read 8047 times!

Sharing this

Related posts