रांची। रांची के टाटीसिलवक्षेत्र के आरा गेट के पास फायरिंग में घायल अरुण मिश्रा की इलाज के क्रम में मौत हो गई। गोली उसके सीने में लगी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार को दो बच्चों के बीच विवाद हुआ था। जिसे सुलझाने बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहां दोनों परिजनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नितेश तिवारी नाम के व्यक्ति ने अरुण कुमार मिश्रा को गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद अरुण कुमार को रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में कल देर रात उसकी मौत हो गई थी। पुलिस मामले के आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।
This post has already been read 8242 times!