रांची । झारखंड में सात सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस 2 अप्रैल 2019 को कम से कम दो सीटों लोहरदगा और चतरा लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। झारखंड में राजद के अड़ियल रवैये से कांग्रेस के सामने संकट यह है कि वह चतरा लोकसभा सीट में उम्मीदवार दे अथवा नहीं। चतरा लोकसभा सीट का इतिहास कांग्रेस के पक्ष में रहा है और इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी दावेदारी कर रही है।
फ्रेंडली फाइट के लिए भी दोनों दल तैयार
चतरा में राजद ने पहले ही उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। ऐसे में फ्रेंडली फाइट के लिए भी दोनों दल तैयार हो सकते हैं लेकिन यहां झामुमो और झाविमो कांग्रेस के साथ ही खड़े होंगे। उम्मीदवारों को लेकर घोषणा अब 2 अप्रैल 2019 को होने की संभावना है। इसी दिन स्क्रीनिंग कमेटी बैठेगी। शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस संसदीय दल के नेता आलमगीर आलम, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, वरीय नेता राजेंद्र सिंह, उनके पुत्र समेत कई नेता नई दिल्ली से वापस झारखंड लौटे। रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार रांची पहुंचेंगे। इसके बाद महागठबंधन दलों के अध्यक्षों की बैठक होगी। समझा जा रहा है कि इसके बाद ही कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा करेगी.
This post has already been read 4367 times!