कांग्रेस जिला महामंत्री भाजपा में शामिल

धनबाद । कांग्रेस के जिला महामंत्री अखिलेश्वर तिवारी ने बुधवार को जिला कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि पिछले एक महीने से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में विभिन्न दलों से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में आज अखिलेश्वर तिवारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कांंग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की छवि धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। अब कांग्रेस में सिर्फ एक समुदाय विशेष के हितों की बारे में सोचा जाता है। ऐसे में भाजपा की सरकार की प्रखर हिंदुत्व छवि से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा के साथ आगे काम करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर जिप अध्यक्ष रोबिन गोराई समेत जिले के दर्जनों भाजपाई मौजूद थे।

This post has already been read 11292 times!

Sharing this

Related posts