मुंबई। बॉलीवुड के मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे रिटर्न्स’ ने दो साल पूरे का कर लिए हैं। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, अली फज़ल, प्रिया आनन्द, ऋचा चड्ढा, विशाखा सिंह, सयानी गुप्ता, और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशक मृगदीप सिंह लाम्बा थे। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। फिल्म के दो साल पूरे होने पर रितेश सिधवानी ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। सिधवानी ने ट्वीट किया- ‘इस 8 दिसंबर हैश टैग फुकरे रिटर्न्स के 2 साल पूरे!’ अभिनेता पुलकित सम्राट ने रितेश सिधवानी के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- ‘हां!’ फुकरे रिटर्न्स’ के 2 साल पूरे!’ इस फिल्म में पुलकित सम्राट विकास गुलाटी अका हन्नी की भूमिका में, वरुण शर्मा दिलीप सिंह अका चूचा, अली फजल ज़ाफ़र, ऋचा चड्डा भोली पंजाबन, मनजोत सिंह लाली, प्रिया आनंद प्रिया शर्मा, विशाखा सिंह नीतू रैना और पंकज त्रिपाठी पंडित की भूमिका में थे। यह 2013 में आई फिल्म’ फुकरे ‘का दूसरा भाग थी। ‘फुकरे रिटर्न्स’ 8 दिसम्बर 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
This post has already been read 6869 times!