ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव की पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच कंबल का वितरण

खूंटी। जरियागढ़ राज के अंतिम राजा की 40पहं पुण्यतिथि पर कर्रा प्रखंड के कैंची मोड़ में सोमवार को गरीबों के बीच कंबलों का वितरण किया गया और पाहन, पुजारी समेत कई गणमाण्य लोगों को पगड़ी पहनाकर और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर लाल विजय नाथ शाइदेव ने बताया कि ठाकुर महेेंद्र नाथ शाहदेव का जन्म चार जनवरी 1896 को और निधन 29 जनवरी 1983 को हुआ था। ठाकुर वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जाने जाते थे।उन्होंने कर्रा स्थित ईंद वन को भारतीय रिजर्व वन को सौंप दिया…

Read More

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शवों को पोस्टमार्टम में भेजने से रोका

खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा-कर्रा मुख्य पथ पर रायटोली गांव के पास गत मंगलवार की रात हुई हाइवा ट्रक और बाराती वाहन में भिड़ंत से तीन लोगों की हुई मौत से उत्तेजित बारकुली गांव के ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से रोक दिया। गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष बुधवार सुबह तोरपा थाना पहुंचे और कहा कि प्रशासन पहले मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और दाह संस्कार के लिए समुचित राशि दे, उसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया जाएगा। इसे भी देखें : क्या…

Read More

आदिवासियों और मूलवासियों के बीच संबंध प्रगाढ़ करता है मंडा पर्व

खूंटी। झारखंड के जनजातियों और मूलवासियों के शिव उपासना का सबसे बड़ा त्योहार मण्डा चैत्र शुक्ल पक्ष आते ही शुरू हो जाता है। कहा भी कहा गया है कि अस्माकं झारखंड प्रदेश एक महत्वपूर्ण पर्व मण्डा अति अस्ति। अस्मिन पर्वणि जना: विविधिरूपै: शिवम आराध्यंति। मंडा ही एक एक ऐसा पर्व है, जिसे जनजातीय समाज और मूलवासी सदान एकसाथ और समान भक्तिभाव से मनाते हैं। यह पर्व झारखंड के आदिवासियों और मूलवासी सदानों के अन्योन्याश्रय संबंध को और दृढ़ करता है। शिवोपसना का पर्व मंडा के लिए न तो कोई प्रचार-प्रसार…

Read More

मंगलवारी जुलूस पर पथराव के खिलाफ खूंटी बंद, दिखा व्यापक असर

खूंटी। जिला मुख्यालय के आजाद रोड(भट्ठी रोड) में मंगलवारी जुलूस पर मंगलवार की देर रात दूसरे समुदाय द्वारा पथराव किये जाने के विरोध में बुधवार को खूंटी जिले में बंद का आह्वान किया गया है। सुबह से ही जिला मुख्यालय के अलावा तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू, गोविंदपुर, जम्हार, तपकारा सहित सभी जगहों पर दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। और पढ़ें : झारखंड के 24 जिले कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीज 17 केंद्रीय रामनवमी महासमिति ने रात को ही प्रशासन को चेतावनी दी थी कि मंगलवारी जुलूस पर पथराव करने वालों…

Read More

झारखंड के खूंटी में मिला एक कोरोना मरीज

रांची। झारखंड में कोरोना की रफ्तार कमजोर पड़ने लगी है। मंगलवार सुबह जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 घंटे के दौरान खूंटी जिले में कोरोना का एक नया मरीज मिला है। राज्य के 23 जिले कोरोना मुक्त रहे। 15 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसे भी देखें : रांची का सरहुल 2022 राज्य में कोरोना के सक्रिय 24 मामलों में सबसे अधिक 17 रांची में हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या चार लाख, 35 हजार, 153 है। अब तक दो करोड़, 16 लाख, नौ हजार…

Read More

कोरोना ने तोड़ी मुर्गी पालक किसानों की कमर, कार्यशील पूंजी के अभाव में ठप है व्यवसाय

खूंटी। खूंटी जिला दो साल पहले तक मुर्गी और अंडा उत्पादन में झारखंड में अपना स्थान रखता था। लेकिन कोरोना ने आर्थिक रूप से पॉल्ट्री का व्यवसाय करने वालों की कमर ही तौड़ दी है, जिस शेड में सैकड़ों मुर्गियां रहती थीं, वहा अब पुआल और बेकार की वस्तुएं रखी हुई हैं। और पढ़ें : पाकिस्तान में राजनीतिक घमासान, प्रधान न्यायाधीश ने देश के हालात पर लिया संज्ञान कोरोना संकट को लेकर हुए लॉक डाउन के कारण मुर्गी पालक किसानों को माटी के मोल पर अपने उत्पाद बेचने पड़े। इसके…

Read More

Jharkhand : डायन के शक में हत्या, दबंगों ने दंपती को पीट-पीटकर मार डाला

Ranchi : खूंटी जिला में डायन बिसाही के शक में दंपती की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. घटना 5 जनवरी अड़की थाना क्षेत्र के तिरला गांव की है. जिसमें पुलिस ने सोमवार देर शाम दंपती का शव जंगल से बरामद किया. मंगलवार को दोनों के शव की जांच कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और पढ़ें : राजधानी में बूस्टर डोज की शुरुआत खूंटी में दंपती की हत्या का मामला सामने आया है. किसान दंपती को डायन-बिसाही के शक में दबंगों ने मारा डाला. पांच दिन तक…

Read More

Bundu : आंचलिक पत्रकार संघ का पुनर्गठन, दिलीप अध्यक्ष दीपक महासचिव चुने गए

Jharkhand : झारखंड आंचलिक पत्रकार संघ का एक दिवसीय महासम्मेलन रविवार को दशम फॉल में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से दिलीप ठाकुर अध्यक्ष ,दीपक जायसवाल महासचिव और कोषाध्यक्ष सुनील कुमार को चुने गए । सम्मेलन का चुनाव करने के पूर्व झारखंड अंचलिक पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। Bihar : 54 साल की दुलारी ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया,उनका संघर्ष उन्हें पद्मश्री दिलाएगा इस मौके पर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात कोरोना काल में पत्रकारों का हुए निधन पर 2 मिनट मौन…

Read More

लेवी के रूप में रांची के व्यवसायी से तीन करोड़ वसूले, दो गिरिफ्तर.

ठेकेदारों व कारोबारियों से लेवी वसूलने वाले गिरिफ्तर किये गए. खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई (PLFI) के लिए लेवी वसूलने वाले और संगठन सुप्रीमो दिनेश गोप तक पहुंचाने वाले दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें संजय गोप उर्फ दिनेश गोप और देवेंद्र कुमार सिंह जो जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले है. इनके पास से एक कट्टा, दो गोलियां, लेवी के 26 हजार नकद, पीएलएफआई (PLFI) का पर्चा और चंदा रसीद मिला है। इनसे पूछताछ में पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं.जाच में यह बात सामने आयी है कि दोनों…

Read More

Jharkhand : पूंजी तथा समुचित बाजार के अभाव मे दम तोड़ता जरियागढ़ का परंपरागत कांसा बर्तन उद्योग

Ranchi : खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड का जरियागढ़ एक प्रमुख गांव है। पहले जरियागढ़ छोटानागपुर की एक रियासत थी। इसे जरियागढ़ स्टेट कहा जाता था। लगभग सौ साल पहले ओड़िशा से बर्तन कारीगरों के कई परिवार जरियागढ़ में बस गये। ये कारीगर कांसा बर्तनों का निर्माण करते हैं। कांसे की थाली, कटोरी, घंट और घंटा का निर्माण यहां होता है। आज भी लगभग 60 -70 परिवार कांसा बर्तन निर्माण के पुश्तैनी धंधे से जुड़े हैं। बर्तन बनाने वाले इन कारीगरों को कसेरा या कसगढ़िया अथवा ठठेरा कहा जाता है।…

Read More