ऑस्ट्रेलियन ओपन: भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने बड़ा उलटफेर करते हुए 27वीं रैंकिंग के खिलाड़ी को हराया

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने आज ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया. उन्होंने पुरुष एकल प्रतियोगिता में अपने से कहीं अधिक रैंक वाले खिलाड़ियों को हराकर और दूसरे दौर में जगह बनाकर टूर्नामेंट का रुख पलट दिया है। पहले राउंड में उन्होंने 27वीं रैंकिंग के अलेक्जेंडर बबलिक को सीधे सेटों में 4-6, 2-6, 6-7 से हराया। अलेक्जेंडर को टूर्नामेंट में 31वीं वरीयता दी गई है।गौरतलब है कि नागल 2013 के बाद एकल के दूसरे दौर में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। 2013…

Read More

एसजीएफआई अंडर-19 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियां बनी चैंपियन

रांची। पंजाब के लुधियाना में संपन्न हुए 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 19 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने डंका बजा दिया है। फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने पश्चिम बंगाल को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में शुरू से ही झारखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पंजाब को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।फाइनल मुकाबले में राज्य की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम…

Read More

अग्निवीर वायु के लिए रांची में पंजीकरण 17 जनवरी से

रांची। अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण 17 जनवरी को शुरू होगा और छह फरवरी तक चलेगा। इसके लिए इकाई के कमांडिंग ऑफिसर और कर्मचारी 12 से 23 जनवरी तक स्कूलों और कॉलेजों में जागरुकता और प्रेरणा सत्र आयोजित करने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। साथ ही भारतीय वायु सेना में नौकरी के अवसरों के संबंध में जानकारी का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसका उद्देश्य झारखंड के युवाओं तक पहुंचना और उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान करना हैं।कमान अधिकारी विंग कमांडर ए. प्रदीप रेड्डी ने बताया कि अग्निवीर वायु प्रवेश के…

Read More

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप को रेप मामले में 8 साल जेल की सजा सुनाई गई है

नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लिमचाने को बलात्कार के एक मामले में 10 जनवरी को आठ साल जेल की सजा सुनाई गई थी। पूर्व कप्तान संदीप को पहले ही बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था जिसके बाद काठमांडू की एक अदालत ने उन्हें आठ साल जेल की सजा सुनाई थी। 23 वर्षीय संदीप नेपाल क्रिकेट के लिए खेलते हैं और अपनी टीम के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। संदीप लामछाने आईपीएल में भी खेल चुके हैं.यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने पेश की ‘भारत जोड़ो नया यात्रा’ वेबसाइट,…

Read More

मुंबई: क्रिकेट के मैदान पर एक और मौत, गेंद लगने से 52 साल के खिलाड़ी की मौत

एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर गेंद लगने से एक खिलाड़ी की मौत हो गई है. घटना मुंबई की है, जहां एक 52 साल के शख्स की मैच खेलते समय मौत हो गई. हालाँकि यह क्रिकेट मैच निम्न स्तर का था जहाँ जैश सावला नाम के खिलाड़ी की कान के पीछे चोट लगने के कारण मृत्यु हो गई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सोमवार दोपहर का है जब एक ही मैदान पर एक ही टूर्नामेंट के दो टी-20 मैच खेले जा रहे थे. यह टूर्नामेंट 50 साल से ऊपर के…

Read More

हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स: चिली महिला हॉकी टीम पहुंची रांची, जर्मनी से होगा पहला मुकाबला

रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर का आयोजन किया जा रहा है। ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद से एक-एक करके टीम का रांची आना शुरू हो गया है। इसी क्रम में चिली महिला हॉकी टीम रविवार को रांची पहुंची। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें स्थान पर शामिल चिली टीम के खिलाड़ियों, कोच का हॉकी झारखंड और हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक तरीके से स्वागत के अलावा ढोल नगाड़ों संग खिलाड़ियों का रांची की धरती पर…

Read More

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची में 13 से 19 जनवरी तक

रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन किया जा रहा है। सभी टीम सोमवार तक रांची पहुंच जायेंगी। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में जगह बनाने के लिए महिला एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में आठ टीमें भारत, जर्मनी, न्यूजीलैंड, जापान, चिली, अमेरिका, इटली और चेक रिपब्लिक मैदान में उतरेंगी।इनमें शीर्ष तीन टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी। सभी मुकाबले रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले जायेंगे। ओलंपिक में जगह बनाने के लिए सभी टीम कोई कसर नहीं छोड़ रही है।…

Read More

एशिया कप के शानदार आयोजन के बाद झारखण्ड विश्व के लिए है तैयार

रांची : वैश्विक स्तर पर होने वाले तीन ओलंपिक क्वालीफायर में से एक का आयोजन झारखण्ड में होगा। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर स्पर्धा 13 से 19 जनवरी 2024 तक झारखण्ड की राजधानी रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा। इसके लिए झारखण्ड एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर की मेजबानी के लिए तैयार है। एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर के अपने अपने मैच में भाग लेने के लिए इंडिया, इटली और यूएसए की महिला हॉकी टीम रांची पहुंच चुकी है।भारत और अमेरिका के बीच होगा पहला मुकाबलाझारखण्ड में…

Read More

एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच 13 से, तैयारी शुरू

रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर महिला मैच आयोजित होगा। इसमें कुल आठ देशों की टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान लाने वाले देश की टीम पेरिस ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम मोराबादी में आयोजित इस मैच की तैयारी जोर शोर से चल रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम भी बुधवार को रांची पहुंच रही है और वह भी मैच में बाकी बचे दिनों तक अभ्यास करेगी।तैयारियों का जायजा लेने…

Read More

जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर सभी जिलों के खेल संघों का रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी

रांची। राज्य सरकार सभी जिलों में कार्यरत खेल संघों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए सभी जिलों के जिला खेल पदाधिकारी के स्तर से निर्देश भी जारी किया जा रहा है। डीएसओ के माध्यम से जिलों के खेल संघों, उनके अध्यक्ष, सचिव से कहा जा रहा है कि उनका पंजीकरण जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर किया जाना है।खिलाड़ी पोर्टल पर निबंधन के संबंध में खेलकूद निदेशालय के स्तर से निर्देश दिया गया है। इस क्रम में खेल संघ जरूरी सूचनाएं (खेल संघ का नाम, ई- मेल आइडी,…

Read More