राज्यसभा चुनाव : एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने दाखिल किया नामांकन पत्र

रांची (झारखंड)। राज्यसभा की रिक्त दो सीटों पर एनडीए गठबंधन की तरफ से भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने साेमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया गया। नामांकन के दौरान सभी भाजपा विधायक उनके प्रस्तावक बने।इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह और भाजपा विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे। प्रदीप वर्मा के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे…

Read More

महिला का शव बरामद, जांच में पुलिस जुटी

रांची। रांची के मांडर थाना पुलिस ने सोमवार को एक शव बरामद किया है। शव की पहचान टांगरबसली पंचायत के परयागो गांव निवासी और पूर्व राशन डीलर अध्यक्ष दुलारी उरांव के रूप में हुई है। महिला का शव सोमवार को स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद उसका शव बरामद किया गया। पति लखन…

Read More

रांची में घरों की रेकी कर चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार

रांची। राजधानी की सदर थाना पुलिस ने घरों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम गंभीर कुमार बताया गया है। वह बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपित के पास से रेकी में उपयोग किये गये हीरो ग्लैमर बाइक और चोरी का एक मोबाइल बरामद किया गया है।एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मरुहूम टोली स्थित…

Read More

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी की है।जारी अधिसूचना के अनुसार गुमला जिले के बिशनपुर की अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को स्थानांतरित करते हुए गढ़वा जिले के चिनिया का अंचल अधिकारी बनाया गया है। गढ़वा के चिनिया के अंचल अधिकारी शेखर वर्मा को गुमला के बिशुनपुर का अंचल अधिकारी, रांची के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी किरण बोदरा को हजारीबाग का सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, हजारीबाग के सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी…

Read More

पुलिस ने लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

रांची। बरियातु थाना क्षेत्र के एक तीन साल की बच्ची के स्कूल से अचानक लापता होने की सूचना सोमवार को पुलिस को मिली। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया ।थाना प्रभारी ने बताया कि संत गेब्रियन मोनिका स्कूल में पढ़ने वाली राजनंदिनी कुमारी स्कूल आने के क्रम में भटक गई थी। परिजनों ने बच्ची के लातपा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की । जांच के क्रम में पता…

Read More

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 15 तक बढ़ी

रांची। राज्य में संचालित 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए अब आवेदन फॉर्म 15 मार्च तक प्राप्त किया जा सकता है। फॉर्म प्राप्त करने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। राज्य शिक्षा परियोजना ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।प्रवेश पत्र 18 से 21 मार्च तक प्राप्त किए जा सकेंगे। उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 22 मार्च को होगी। प्रवेश से संबंधित पहली मेधा सूची का प्रकाशन 30 मार्च को होगा। एक से सात अप्रैल तक विद्यार्थियों…

Read More

रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी किया गया इंडिया नेशनल अवार्ड के स्मृति चिन्ह से सम्मानित

रांची : रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी को उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवम धार्मिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए इंडिया नेशनल अवॉर्ड के स्मृति चिन्ह से पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के शाहिद खान और समीर हेज़ाजी ने सम्मानित किया. इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, उप सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो के साथ कमिटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे.ज्ञात हो कि रांची के रेडिसन ब्लू में 3 मार्च को पुलिस पब्लिक रिपोर्टर द्वारा इण्डिया नेशनल अवॉर्ड आयोजित हुआ जिसमे देश के अलग…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए सभी दिशा निर्देश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश

Ranchi: जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह-उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आज दिनांक-11 मार्च 2023 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित बैठक कर लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित Enforcement Agencies के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर कई जरुरी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।बैठक में, उप- निर्वाचन पदाधिकारी रांची, श्री बिवेक कुमार सुमन राज्य नोडल अधिकारी, राज्य पुलिस विभाग (एसपीडी), आयकर विभाग (आईटीडी) राज्य उत्पाद शुल्क विभाग (एसईडी), केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), राज्य वस्तु एवं सेवा कर/वाणिज्यिक कर (एसजीएसटी/सीटी), राजस्व…

Read More

 फ्लाईओवर निर्माण में तेजी  लाएं अब और विलंब न हो :  चम्पाई सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन  ने राजधानी रांची में बन रहे कांटाटोली  फ्लाईओवर के कार्य प्रगति को लेकर आज जुडको के अधिकारियों तथा  कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने  संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।  मुख्यमंत्री ने जुडको के अधिकारियों को से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में पहले ही काफी विलंब हो चुका है।  ऐसे में और विलंब नहीं हो, इस बाबत कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं  । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे कांटाटोली फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट हर सप्ताह समर्पित करें, ताकि उसकी समीक्षा विस्तृत रूप से हो सके। इससे कार्यों की निगरानी करने में भी सहूलियत होगी और जरूरत पड़ने पर आवश्यक निर्देश भी दिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह फ्लाईओवर राजधानी रांची के ट्रैफिक व्यवस्था के लिए काफी अहमियत रखता है। इसके चालू होने से   ट्रैफिक जाम से  निजात मिल सकेगी। मुख्यमंत्री को जुडको के अधिकारियों ने बताया कि कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है और इस वर्ष अगस्त तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण और यूटिलिटी शिफ्टिंग में विलंब होने की वजह कांटा टोली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रभावित हुआ। लेकिन, अब तीव्र गति से निर्माण कार्य चल रहा है और अगस्त तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 6 मार्च को कांटाटोली और सिरमटोली फ्लावर के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।  उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था । उन्होंने यह भी कहा था कि इसके निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए, ताकि आवागमन में आम लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े । इस बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव -सह- प्रबंध निदेशक ,जुडको  अरवा राजकमल एवं जुडको के अधिकारी तथा निर्माण कार्य कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Read More

हेमंत सोरेन को इंसाफ मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष : झामुमो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 22 वें दिन शुक्रवार को गुमला जिलाध्यक्ष सह गुमला विधायक भूषण तिर्की की अध्यक्षता उपवास रखा।मौके पर विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि आज उपवास का 22वां दिन है। गुमला जिले सभी कार्यकर्ता आए हुए हैं। जब तक हेमंत सोरेन को इंसाफ नहीं मिल जाता है यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत हेमंत सोरेन को फंसाया गया है और इस साजिश का पर्दाफाश झामुमो करेगा। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा…

Read More